World

यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से मांगी मदद

कहा- भारत पावरफुल ग्‍लोबल प्‍लेयर है, पुतिन को रोकने में करे मदद

यूक्रेन  पर जारी रूसी हमले के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  से बात करने की मांग की है. उन्‍होंने कहा है कि भारत इस समय पावरफुल ग्‍लोबल प्‍लेयर बन चुका है और उसे इस मुद्दे पर रूस के राष्‍ट्रपति से बात करनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि भारत और रूस के बीच अच्‍छे संबंध हैं, ऐसे में हमें यकीन है भारत के प्रधानमंत्री की बात रूसी राष्‍ट्रपति जरूर सुनेंगे.

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. यूक्रेन के राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने का आग्रह किया है. उन्‍होंने कहा है कि इस समय यूक्रेन में जिस तरह के हालात बन चुके हैं उसे देखते हुए हम भारत से इस मामले में हस्‍तक्षेप की मांग करते हैं.

भारत अब पावरफुल ग्‍लोबल प्‍लेयर है. ऐसे में भारत को दूसरे बड़े देशों की तरह ही इस मामले में अपनी भूमिका दिखाने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं. उनका सभी देश के नेता पूरा सम्‍मान करते हैं. भारत के रूस के साथ काफी अच्‍छे संबंध हैं

यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कहा, मुझे नहीं पता कि इस मुद्दे पर दुनिया के कितने देश रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर रहे हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्‍ट्रपति से कहें कि वह अब रुक जाएं.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

24 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.