Punjab

ड्रग्स केस में फंसे बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 8 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

बिक्रम सिंह मजीठिया मोदी सरकार की पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर के भाई हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में शिअद नेता को 23 फरवरी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था. सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया था कि विधानसभा चुनाव के दौरान अचानक आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं.

विधानसभा चुनावों के बीच पंजाब की राजनीति को लेकर पंजाब से आज बड़ी खबर सामने आई. ड्रग्स मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरुवार को मोहाली की अदालत में सरेंडर कर दिया. अब इस मामले में मजीठिया को कोर्ट ने 8 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को 20 फरवरी के पंजाब विधानसभा चुनाव तक के लिए आपराधिक मामले मे्ं 23 फरवरी तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी.

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में बृहस्पतिवार को मोहाली की अदालत में पेश हुए. अदालत परिसर में प्रवेश करने से पहले बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए मजीठिया ने कहा, ‘माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार मैं मोहाली की अदालत के समक्ष पेश हुआ हूं.’

शीर्ष अदालत ने हाल ही में पंजाब पुलिस को राज्य के पूर्व मंत्री को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में 23 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था ताकि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर सकें.

मजीठिया की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 24 जनवरी को खारिज कर दी थी. शिरोमणि अकाली दल के नेता के खिलाफ पिछले साल 20 दिसंबर को स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मजीठिया ने जमानत के लिए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.