charanjeet-singh-channi-oath taking cm
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे. पंजाब के सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है. हम केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील करते हैं. चंडीगढ़ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी भावुक हो गए.
उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है.’
चन्नी ने कहा कि पार्टी सुप्रीम है. सीएम या एमएलए सुप्रीम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आईडियोलाजी चलेगी जो सबको साथ लेकर चलेगा. उन्होंने कहा कि जाति या संप्रदाय के नाम पर कोई तोड़ नहीं सकता. सीएम ने कहा कि कर्मचारी हमारी जिंदगी है और सभी के हर मसले का हल होगा.
उन्होंने हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि पक्के होने वाले पक्के होंगे. बस मुझे कुछ समय दे दीजिए. सीएम ने कहा कि मैं पंजाब के आम लोगो की आवाज बनूंगा.
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
This website uses cookies.