cash loot from sikka hospital owners wife
पुलिस टीम के साथ पडोसी घरों से CCTV फुटेज मांगते रह गए डॉक्टर,किसी ने नहीं की मदद
जालंधर के थाना 4 के अधीन आते शहीद उधम सिंह नगर स्तिथ सिक्का चौक नज़दीक पड़ते सिक्का अस्पताल के मालिक डॉक्टर सी.पी. सिक्का की पत्नी विजय सिक्का के साथ 15 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है |
पीड़िता विजय सिक्का के मुताबिक़ वो घर से पैसो से भरा बैग ले अस्पताल के सामने पड़ते पंजाब एंड सिंध बैंक में जमा करवाने जा रही थी | तभी वह पहले से मौजूद बाइक सवार लूटेरो ने उसका बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए | मौके पर थाना 4 के प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची और बयान ले घटना की जांच शुरू की |
हैरानी की बात ये रही की सिक्का अस्पताल के आस पड़ोस में पुलिस टीम सहित जब डॉक्टर ने मदद की गुहार लगाई और CCTV फुटेज मांगी तो किसी ने भी उनकी मदद नहीं की | हालांकि जब मीडिया ने भी डॉक्टर शगुन से इस बारे में कुछ पूछना चाहा तो उल्टा वो मीडिया से ही बदतमीज़ी करते नज़र आये और झगड़ने लगे |
पुलिस सूत्र अनुसार पूरे मामले की अभी बयानों के आधार पर जांच की जा रही है पर मामला संदिग्ध लग रहा है , क्यूंकि इतनी बड़ी रकम लेकर अकेली बुज़ुर्ग महिला के हाथ में क्यों दी गयी ? और अगर रकम लेकर वो गाडी से 5 मिनट में घर से अस्पताल पहुंची तो , लूटेरे पहले से वह पर कैसे मौजूद रहे ? आखिर पडोसी भी क्यों नहीं कर रहे किसी भी तरह की मदद?
सारे सवालों के जवाब तो पुलिस इन्वेस्टीगेशन के बाद ही सामने आ सकते है |
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.