Taran Taaran

तरनतारन में हथियार व गाेली-बारुद के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार

पंजाब को दहलाने की थी साजिश

पुलिस ने तरनतारन जिले में तीन आतंकियों को हथियार और विस्‍फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आतंकी बड़ी वारदात कर पंजाब को दहलाने की फिराक में थे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस ने पंजाब को दहलाने की आतंकी साजिश को विफल कर दिया है

जानकारी के अनुसार, बीती रात को जिले के गांव भगवानपुरा के पास तीन कार सवार आतंकियों को काबू किया। उनके पास से एक पिस्टल 9एमएम, 11कारतूस, एक हथगोला और विस्‍फोटक सामग्री बरामद की  गई है।

तीनों आतंकी पंजाब के ही मोगा जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी गांव रौली, कमलप्रीत सिंह मान निवासी वार्ड छह मोगा, कंवर पाल सिंह निवासी गोविंद बस्ती के तौर पर हुई है।

तरनतारन के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि रात को थाना भिखीविंड के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी अपनी टीम के साथ गश्‍त पर थे। जिले के गांव भगवानपुरा के पास नाके दौरान पुलिस टीम ने संदेह होने पर एक कार को रोका। इसमें तीन लोग सवार थे।

एसएसपी ने बताया कि कार और इसमें सवार लोगों की तलाशी लेने के बाद हथियार व विस्फोटक बरामद हुए। तीनों की तलाशी दौरान एक पिस्टल 9 एमएम, 11कारतूस, एक विदेशी हथगोला, और विस्‍फोटक सामग्री बरामद की गई। उन्‍होंने बताया कि तीनों आतंकियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में आतंकियों ने बड़ी वारदात करने की साजिश का खुलासा किया है।

तीनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनके ठिकानों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलायशी अभियान भी शुरू कर दिया है। गिरफ्तार आतंकियों से पछूताछ में पता लगाने की कोशिश हो रही है कि उनको हथियार व विस्‍फोटक कहां से मिले।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.