Faridkot

पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर मौके से भागे

पंजाब के फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना दोपहर बाद फरीदकोट के जुबली चौक पर हुई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने उन पर कुल 11 राउंड फायर किए थे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेता गुरलाल पहलवान की गोली मारकर हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई है। घटना दोपहर बाद फरीदकोट के जुबली चौक पर हुई है। गुरलाल के शरीर पर छह गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने उन पर कुल 11 राउंड फायर किए थे। हमलावर मौके से भाग निकले। हमले के बाद चौक एरिया में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय जुबली सिनेमा चौक के पास शाम करीब पांच बजे बाइक सवार नकाबपोश नौजवानों ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद के सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत यहां के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान अपनी कार में सवार होकर जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमीग्रेशन दफ्तर में आए थे।

दफ्तर से निकल कर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश नौजवानों ने दो पिस्टलों से उनपर अंधाधुंध फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि हमलावरों की संख्या दो थी और उनके द्वारा 12-13 राउंड फायर किए गए।

फायरिंग से गंभीर रूप से घायल हुए गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत मेडिकल
कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी स्वर्णदीप सिंह , एसपी भूपिंदर सिंह, एसपी डॉ.बालकृष्ण, डीएसपी जसतिंदर सिंह धालीवाल समेत जिला पुलिस के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का काम शुरू किया।

एसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। उधर
विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की सख्त शब्दों ने निंदा की है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.