punjab health minister
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डा. राज बहादुर को वार्ड में फटे-पुराने गद्दे पर लिटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट का दौरा करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा निरीक्षण के दौरान एक वार्ड में बेड पर फटा-पुराना गद्दा बिछा देखकर भड़क गए थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी डा. राज बहादुर को इस गद्दे पर लेटने को कह दिया और न चाहते हुए उन्हें गद्दे पर लेटना पड़ा।
शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्तपाल के दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने एक बंद पड़े वार्ड को खुलवाकर बेड पर पड़े फटे-पुराने गद्दे पर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. राज बहादुर को लिटाया था। इससे आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने देर रात त्याग पत्र राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहति को भेज दिया।
इससे पहले, अमृतसर स्थित सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. राजीव देवगन तथा गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. केडी सिंह ने अपना त्यागपत्र सरकार को भेज दिया है। हालांकि त्यागपत्र देने का कारण काम का अत्यधिक बोझ बताया गया है, लेकिन मेडिकल शिक्षा एवं चिकित्सा से जुड़े दो अधिकारियों द्वारा एक साथ त्यागपत्र भेजे जाने के बाद यह चर्चा आम है कि स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार से दोनों अधिकारी खिन्न थे।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.