Taran Taaran

BIG ENCOUNTER UPDATE – दो शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पुलिस ने मार गिराया

अमृतसर से पाकिस्तान भागने वाले थे तीन गैंगस्टर, तीसरे का एनकाउंटर जारी

सिंगर मूसेवाला के मर्डर में शामिल 3 शार्प शूटर्स को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में घेर लिया है। अटारी बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर होशियार नगर में 3 घंटे से एनकाउंटर जारी है। दो शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पुलिस ने मार गिराया है। एक अभी भी बिल्डिंग से लगातार फायरिंग कर रहा है। एनकाउंटर के दौरान 3 पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

3 में से दो गैंगस्टर्स के नाम मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा हैं। तीसरे गैंगस्टर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मारा गया गैंगस्टर कौन है, अभी यह भी पता नहीं चल पाया है। इन सभी के पाकिस्तान भागने का शक था और इसीलिए ये बॉर्डर के पास ठहरे थे। इलाके के एसएचओ सुखबीर सिंह का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। यह दहशतगर्द हैं या फिर गैंगस्टर, अभी कुछ साफ नहीं है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के अलावा अमृतसर पुलिस ने 2 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया है। पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर मौजूद है।

शार्पशूटर मन्नू कुस्सा गैंगस्टर, लॉरेंस और उसके कनाडा में बैठे साथी गोल्डी बराड़ का करीबी है। 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में मूसेवाला को AK47 से पहली गोली मन्नू ने ही मारी थी। जेल में मन्नू की पिटाई का एक वीडियो वायरल किया गया था। मन्नू को शक था कि बंबीहा गैंग ने उसे पिटवाकर बदनामी कराई। जिस वजह से वह गुस्से में था।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक, जून के अंत तक वे तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छिपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.