Punjab

Sidhu Moosewala Murder Case: मूसेवाला केस में अटारी बॉर्डर के पास पुलिस-बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक शूटर ढेर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों और पंजाब पुलिस के बीच अटारी बॉर्डर के पास एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक शूटर ढेर हो गया. 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कातिल शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा के साथ पंजाब पुलिस का एनकाउंटर हो रहा है। अमृतसर में अटारी बॉर्डर के करीब होशियार नगर में जारी एनकाउंटर में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। पूरे राज्य से पंजाब पुलिस के जवान बुलाकर दोनों शार्प शूटर्स की घेराबंदी की गई है। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सरहद से करीब 10 किलोमीटर दूर है। शार्प शूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) के अलावा अमृतसर पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है। पहले शार्प शूटर्स को सरेंडर करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं दोनों के पास हैं। उनसे ही वह पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने गुरूद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर लोगों को हिदायत की है कि वह घर से बाहर न निकलें।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक, जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छिपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।


शार्पशूटर मन्नू और रूपा 21 जून को मोगा के समालसर में दिखे थे। यहां दोनों चोरी की बाइक पर जाते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए। यह फुटेज 21 जून को सुबह करीब 6 बजे की थी। मूसेवाला का कत्ल 29 मई को हुआ था। इसके बावजूद पंजाब पुलिस इन्हें नहीं पकड़ सकी। यह भी सामने आ रहा है कि दोनों शार्पशूटर अब भी पंजाब में कहीं छुपे हो सकते हैं लेकिन अभी तक पंजाब पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही।

शार्पशूटर मन्नू कुस्सा गैंगस्टर लॉरेंस और उसके कनाडा बैठे साथी गोल्डी बराड़ का करीबी है। 29 मई को मानसा के जवाहरके में मूसेवाला को पहली गोली मन्नू ने ही मारी थी। मन्नू को AK47 दी गई थी। मन्नू की जेल में पिटाई कर वीडियो वायरल किया गया था। मन्नू को शक था कि बंबीहा गैंग ने उसे पिटवाकर बदनामी कराई। जिस वजह से वह गुस्से में था।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.