Jalandhar

जालंधर में आम आदमी पार्टी का पार्षद साथियो सहित गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आप सरकार में आप के ही पार्षद को अवैध खनन के केस में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए आजाद पार्षद दविंदर सिंह रौनी सतलुज दरिया माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं।

माइनिंग इंस्पेक्टर ने थाना बिलगा क्षेत्र में उनकी गाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को घेर लिया। गाड़ी में उनके साथ दो व्यक्ति और सवार थे, जिनके पास रेत से संबंधित पर्चियां थी। रौनी महानगर के वार्ड संख्या 66 गोपाल नगर के पार्षद हैं।

पार्षद दविंदर सिंह रौनी और उसके साथियों पर दर्ज मामला।
वसूली वाली डायरी और पर्चियां हाथ में पकड़े हुए युवक

इलाके के लोगों की शिकायत और घेराबंदी के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाकर तीनों को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम पार्षद दविंदर सिंह रौनी, अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह बताए गए हैं।

यह सभी पार्षद की गाड़ी में ही सवार थे पुलिस ने गाड़ी भी जब्त कर ली है। मौके से ट्रैक्टर ट्राली और टिप्पर भी मिले हैं, जो रेत से भरे हुए थे। रौनी की गिरफ्तारी को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।

लोगों को विरोध के बाद मौके से भागता पार्षद रौनी

खनन विभाग के अधिकारियों को लोगों ने शिकायत की थी कि सरकार की खनन साइट से रेट लेकर जो भी गाड़ी निकलती है उसकी जबरदस्ती पर्ची काटी जा रही है। शिकायत में कहा गया था कि सरकार ने रेत का मूल्य 9 रुपए प्रति वर्ग फुट और साथ में जीएसटी निर्धारित कर रखा है। लेकिन जब वह गाड़ियों में रेत लेकर निकलते हैं तो उनसे 1700 से लेकर 1800 रुपए जबरन गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है।

खनन विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंचने पर खनन साइट के जेई को सारे मामले को वेरिफाई करने के लिए कहा गया। जेई ने अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट में बताया कि शिकायत में जो आरोप लगाए गए हैं वह सही हैं। मौके पर गाड़ियों की जबरदस्ती पर्ची काट कर वसूली की जा रही है।

इसकी विभाग ने शिकायत पुलिस थाना् बिलगा को भेजी और मौके पर जेई साथ पुलिस फोर्स भेजकर जबरन वसूली करने वालों के पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स भेजने के लिए कहा। जेई के साथ गई पुलिस फोर्स ने बोलेरो गाड़ी पीबी-08डीवाई-8330 में 3 लोगों को पकड़ा। इनके पास काटी जाने वाली पर्चियां भी पकड़ी गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान जालंधर के गोपालनगर से पार्षद दविंदर सिंह रौनी और उसके दो साथियों अमनदीप सिंह और हरजीत सिंह के रूप में हुई है। यह तीनों पकड़ी गई बोलेरो गाड़ी में बैठकर जबरन वसूली करते थे। तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत (एक्सटार्शन) जबरन वसूली का केस दर्ज कर लिया है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.