Video

Gangster Lawrence Bishnoi को लाया गया शहर, जालंधर पुलिस को मिला 10 दिन का रिमांड

हथियारों के खरीद मामले में जालंधर पुलिस को 31 तक रिमांड मिला, मोगा से लाया गया

पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस को जालंधर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा। लॉरेंस के खिलाफ जालंधर के थाना डिवीजन पांच में हथियारों की खरीद को लेकर मामला दर्ज है।

जालंधर पुलिस ने लॉरेंस को मोगा से लाकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने जालंधर शहर और जिस रूट से गैंगस्टर को लाया उस पर सुरक्षा कड़ी रखी। अदालत परिसर में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई। कोर्ट में आने जाने वालों की तलाशी भी ली गई।

गैंगस्टर के खिलाफ जालंधर के पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5में एक अवैध हथियारों की तस्करी का एक मामला दर्ज है। पुलिस उस मामले में पूछताछ करेगी। इसके अलावा दो और मामले भी बताए जा रहे हैं। पुलिस लगते हाथ उनको लेकर भी लॉरेंस से पूछताछ करेगी। बता दें कि जालंधर पुलिस ने जो हथियारों के मामले में लोग पकड़े थे उन्होंने पूछताछ के दौरान खुलासे किए थे उन्हें हथियार लॉरेंस के गुर्गों ने उपलब्ध करवाए थे। हथियारों का नेटवर्क लॉरेंस जेल से चला रहा है।

बता दें कि इससे पूर्व जालंधर पुलिस का सीआईए स्टाफ लॉरेंस को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए बठिंडा में गया, लेकिन बठिंडा की कोर्ट ने जालंधर पुलिस को लॉरेंस का ट्रांजिट रिमांड नहीं दिया था, क्योंकि सुरक्षा पर सवाल उठाए गए थे। गैंगस्टर के वकील विशाल चोपड़ा ने आशंका जताई थी कि उनके क्लाइंट को झूठे एनकाउंटर या फिर विरोधी गैंग से मरवाया जा सकता है। चोपड़ा ने दलील दी थी कि केंद्रीय एजेंसियां भी इसे लेकर पंजाब पुलिस को अलर्ट भेज चुकी हैं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.