Jalandhar

जालंधर: साधू के भेष में आए ठग ने बुजुर्ग महिला के सोने के कड़े लूटे..

महानगर में साधू का भेष बनाकर घूम रहे ठग और उसके साथियों ने मलसियां इलाके में एक और बुजुर्ग के साथ नौसरबाजी की वारदात को अंजाम दिया। 

जहां गिरोह के सदस्यों ने पहले तो महिला को बाबा के चमत्कारों के बारे में बताकर प्रभावित किया और फिर बुजुर्ग महिला के हाथ में पहना लाखों का कड़ा लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रूमाल में बांधकर दिया कड़ा, खोला तो अंदर से निकले पत्थर

ठगों के झांसे में आई महिला मंदिर के अंदर चली गई। जिसके बाद ठगों की साथी महिला ने उससे कहा कि मुझे बाबा जी से अरदास करवानी है। आप भी करवा लो इसके जवाब में जब किरण ने अपने पास पैसे ना होने की बात कही तो बाबा ने अपनी जेब से दोनों ही महिलाओं को निकाल कर पैसे दिए। जिसके बाद ठगों की साथी महिला ने अपने सारे जेवरात निकालकर बाबा को दे दिए और किरण से भी जेवर देने की बात कही और झांसे में आई किरण ने अपने हाथ के ढाई तोले सोने के कड़े निकाल कर बाबा के हाथ में दे दिए। गनीमत यह रही कि किरण ने बाकी पहने हुए जेवर उन्हें देने से इंकार कर दिए।

थोड़ी देर बाद महिला की फरियाद सुन बाबा ने सोने का कड़ा सफेद रुमाल में बांधकर किरण को वापस को पकड़ा दिया और कहा कि इस रुमाल को मंदिर में अंदर पूजा करने के बाद खोलकर पहन लेना। जब किरण ने मंदिर के अंदर मत्था टेकने के बाद रुमाल को खोला तो उसके अंदर पत्थर के टुकड़े पड़े थे। जिसके बाद जब किरण आरोपितों की तलाश में बाहर आई तो तीनों ही ठग वहां से फरार हो चुके थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.