Jalandhar

बढ़ी खबर: श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में भविष्य में सतलुज दरिया का पानी भरने की योजना…

श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में भविष्य में सतलुज दरिया का पानी भरने की योजना है। सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत शहर में लोगों के घरों में सतलुज दरिया का पानी सप्लाई होना है और इसके लिए शहर में पाइपलाइन डाली जा रही है। 

 विधायक बावा हैनरी ने यह प्रपोजल दी है कि मंदिर के सरोवर के लिए सरफेस वाटर प्रोजेक्ट का पानी सप्लाई किया जाएगा। मंदिर को पाइपलाइन से स्पेशल कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है।

मंदिर तक कनेक्शन का खर्च स्मार्ट सिटी उठाएगी जबकि मंदिर के अंदर होने वाले काम का खर्च मंदिर कमेटी करेगी। सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की पाइपलाइन से श्री देवी तालाब मंदिर को पानी की सप्लाई के लिए वीरवार को मंदिर में कमेटी के महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता, वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के एसडीओ पदमदीप सिंह धालीवाल व कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह में मीटिग हुई। एसडीओ धालीवाल ने कहा कि उन्होंने मौका देख लिया है और इस पर जल्द ही पूरी रिपोर्ट देंगे।उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए विधायक बावा हैनरी, मेयर जगदीश राजा, निगम कमिश्नर करनेश शर्मा का आभार जताया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी के तहत करने की योजना बनाई है।

सिचाई विभाग को 10 करोड़ जारी होंगे

सतलुल दरिया का पानी शहर में डीएवी कालेज नहर के नाम से जाने जाती बिस्त दोआब नहर के जरिए आना है। सिचाई विभाग से इसके लिए 30 साल का एग्रीमेंट हुआ है। नहर को रिपेयर करने और 30 साल तक रखरखाव के लिए करबी 54 करोड़ रुपये देने हैं। सिचाई विभाग की मांग के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी 10 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगी। सीईओ करनेश शर्मा ने कहा कि सभी काम समानांतर चलने हैं। पाइपलाइन डाली जा रही है। गांव जगरावां में वाटर टैंक और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चल रहा है 

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.