शनिवार सुबह 10:00 बजे के करीब थाना नई बारादरी के लाडो वाली रोड स्थित पंजाब एग्रो के दफ्तर से सटे एक खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई।
कूड़े से लगी आग
कूड़े से शुरू हुई आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने प्लॉट के अंदर पेड़ों को भी अपने जद में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
इस दौरान खाली प्लॉट में लगे पेड़ जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे। आग इतनी जबरदस्त थी कि इससे उठता धुआं काफी दूर तक देखा जा सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि खाली प्लॉट में पड़े कूड़े में किन्ही कारणों से आग लगी थी जो इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरे प्लॉट को अपनी जद में ले लिया।
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.