Punjab

दुकान पर बैठी लड़की से ASI ने किया दुर्व्यवहार..

एक दुकानदार ने नूरपुरबेदी पुलिस के एक एएसआइ और कुछ मुलाजिमों पर उनकी बेटी से र्दुव्‍यवहार करने के आरोप में एसएसपी रूपनगर को भेजी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

पवन चौहान ने बताया कि पंजाब सरकार ने कोरोना महामारी के चलते दुकानें खुलने का समय निश्चित किया है। अगर किसी दुकानदार का निश्चित समय के बाद सामान आ रहा है, तो उसे भी उतारने के इजाजत दे रखी है। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिन पहले किसी निजी कार्य से बाहर गए थे। इसके चलते दुकान पर उनकी बेटी बैठी थी, जो अपनी आनलाइन पढ़ाई कर रही थी। दुकान बंद करने से कुछ समय पहले किरयाना का सामान नवांशहर से आया था। इसे गाड़ी वाले व दुकान में उसकी बेटी के अलावा कुछ स्टाफ था, जो सामान उतारने लगा। इसी बीच पुलिस की गाड़ी आई , जिसमें एक एएसआइ बिना मास्क के और  कुछ मुलाजिम थे।

उन्होंने उसकी बेटी से कहा कि तुमने दुकान निश्चित समय पर बंद नहीं की है। आप सभी पुलिस स्टेशन चलें। इस पर स्टाफ ने कहा कि नवांशहर से सामान आने के कारण ही देरी हुई है।उन्होंने कहा कि एएसआइ ने उसकी बेटी से र्दुव्‍यवहार किया और उस समय उसके साथ कोई भी महिला पुलिस कर्मचारी नहीं थी।

इस घटना के बारे में उन्होंने एसएसपी रूपनगर अखिल चौधरी और थाना प्रभारी ब्रिकमजीत सिंह को भी बताया, लेकिन उन्होंने कोई  कार्रवाई नहीं की। वहीं थाना प्रभारी ब्रिकमजीत सिंह ने बताया कि उनको निश्चित समय के बाद उनकी दुकान खुलने की शिकायत मिली थी, जिस पर पुलिस मुलाजिम वहां गए थे।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.