Jalandhar

जालंधर के शहीद उधम सिंह नगर स्तिथ मिनी लाल रतन सिनेमा के पीछे पड़ती पार्क पर ज्वैलर का कब्ज़ा

मेयर और इलाके के कौंसलर जगदीश राजा भी नहीं रुकवा सके कब्ज़ा,


नेतागण और निगम अफसरों कि मिलीभगत से पॉश कॉलोनियों में सरकारी ज़मीनो पर लगातार हो रहे कब्ज़े


6 महीने पहले खुद मेयर ने दुबारा पार्क बनवाने कि कि थी घोषणा,ठन्डे बस्ते में

जालंधर के पॉश इलाके शहीद उधम सिंह नगर में पड़ते नगर निगम कारपोरेशन के दफ्तर के साथ लगती ज़मीन जो की कारपोरेशन से ही सम्बंधित है,उक्त प्लाट पर पहले पार्क हुआ करता था जिसमें की कई बच्चे खेला करते थे और परिवार बैठा और सैर करते थे | मगर पिछले 10 सालो से पार्क के साथ लगते फ्लैट का मालिक इस पर कब्ज़ा करना चाहता है, जिसकी नियत से पहले इस व्यक्ति ने पार्क की ग्रिल्ले चोरी की और पार्क का बाकी सामान जैसे बेंच इतियादी चोरी किया,और अपने फ्लैट के रेनोवेशन की आड़ में यहाँ मलबा फेंकने लगा,जिसके बाद कारपोरेशन की ही ज़मीन के सामने अपने फ्लैट का अवैध गेट बना लिया.

फ्लैट कि दीवार

उक्त गेट का विरोध काफी बार किया गया जिसमें मोहल्ले वासी कई बार जालंधर के मेयर और शहीद उधम सिंह नगर के कौंसलर जगदीश राजा के पास भी गए मगर कोई हल न निकला और जिसके साथ ही नगर निगम में ही कई कंप्लेंट दर्ज करवाई गई मगर कई मुख्य अफसरों की मिलीभगत के साथ ही वो कंप्लेंट भी कही गुम कर दी गयी और इस मामले का कोई हल न निकला |

फ्लैट कि दीवार तोड़ अवैध गेट बनाते फ्लैट के मालिक के लोग

लगभग 6 महीने पहले जब मेयर जगदीश राजा से बात की गयी और मोहल्ले वासियो की सहमति बनी और मेयर को ज्ञापन दिया गया की उक्त प्लाट पर दुबारा पार्क बनाया जाएगा और यहाँ झूले और एक्सरसाइज मशीन लगाई जाएंगी और यहाँ घास और फूल लगाए जाएंगे ताकि यहाँ कोई कूड़ा न फेंके | मगर आज 6 महीने बाद भी उस ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है की नगर निगम और कांग्रेस के नेताओ की मिलीभगत से किस प्रकार पॉश कॉलोनियों में सरकारी ज़मीनो पर कब्ज़ा किया जा रहा है |

पार्क बनवाने को लेकर मेयर को दिया गया ज्ञापन

29 नवंबर 2022 को अचानक ही मेयर जगदीश राजा शहीद उधम सिंह नगर पहुंचे जहाँ पर पहले से ही उक्त फ्लैट मालिक अपने बुलाए हुए समर्थको के साथ खड़े थे जिसमें की सभी नीवा सुराज गंज के वासी मौजूद थे और सभी ज्वैलर थे | उन्होंने मेयर के सामने ही पार्क का समर्थन कर रहे लोगो को धमकिया दी की अब गुंडागर्दी से ही सही पर यहाँ कब्ज़ा होकर रहेगा , जिसको जो करना है करले , जबकि मेयर जगदीश राजा खुद ही 6 महीने पहले इसको पार्क बनाने की घोषणा करके गए थे | इस वाक्य से साफ़ ज़ाहिर हो जाता है की इसमें कारपोरेशन के ही कुछ मुख्य अफसर और अधिकारियों के साथ साथ कांग्रेस के नेताओ की मिलीभगत है |

अवैध गेट और सामने इस्तेमाल किया जाने लगा पार्क का प्लाट
अवैध गेट और सामने इस्तेमाल किया जाने लगा पार्क का प्लाट
प्लाट कि चार दीवारी कर उसपर कब्ज़ा करने कि तस्वीर

इस सम्बन्धी अब दुबारा नगर निगम कमिश्नर और विजिलेंस को शिकायत दे दी गयी है | अब देखना ये होगा की सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने और मौजूदा पार्क के सामान को चोरी करने वालो पर क्या कार्यवाही होती है |
जल्द ही अगले भाग में ये भी बताया जाएगा की कौन है वो कब्जाधारी फ्लैट मालिक ज्वैलर जो सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहता है और उसे किस किस नेता और अफसरों की शह है |

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.