Punjab

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सिर पर 2 करोड़ का इनाम रखने की उठी मांग

मूसेवाला के पिता ने कहा- मैं जमीन बेच कर दूंगा पैसा

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार से अपने बेटे के कत्ल के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले को 2  करोड़ रुपये का इनाम देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस इनाम का ऐलान करना चाहिए. अगर सरकार इनाम नहीं ऐलान कर सकती है तो मैं अपनी जमीन बेच कर इनाम का पैसा देने को तैयार हूं. गुरुवार को वह अमृतसर गुरुद्वारा साहिब में संगत को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि उनका बेटा एक साल में सरकार को दो करोड़ रुपये का टैक्स अदा करता था, आज सरकार सिद्धू के कत्ल के मास्टमाइ्ंड गोल्डी बराड़ के सिर पर इनाम रखने को तैयार नहीं है.

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार एक बार हत्यारे के सिर पर इनाम रखने से इनकार कर दे, मैं वादा करता हूं कि अपनी जमीन बेच कर इनाम का पैसा दूंगा. बलकौर सिंह ने कहा कि आज जेलों में बंद लॉरेंस जैसे खतरनाक गैंगस्टरों पर सरकार जनता का पैसा खर्च कर रही है. उन्हें कहीं पेशी के लिए ले जाया जाता है तो कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है. यह सरकारी पैसे का दुरुपयोग है.

सिद्धू के पिता ने कहा कि भले ही सरकार मेरी सुरक्षा वापस ले ले लेकिन गोल्डी बराड़ के सिर पर इनाम रख कर उसे गिरफ्तार करे. उन्होंने कहा कि हाल ही में आस्ट्रेलिया सरकार ने वहां हुए एक कत्ल के मामले में आरोपी पर पांच करोड़ का इनाम रखा था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ऐसा कर सकती है तो यहां कि सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती.

बलकौर सिंह ने गैंगस्टरों के प्रति सरकार के रवैये पर असंतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सरकार यदि गैंगस्टरों के साथ सख्ती से पेश नहीं आएगी तो सेलिब्रिटी ऐसे ही सड़कों पर जानवरों की तरह मारे जाते रहेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि बलकौर सिंह की इस मांग को सरकार मानती है या नहीं.

One News 18

Recent Posts

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

2 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

2 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

3 months ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

3 months ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

3 months ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

4 months ago

This website uses cookies.