Goldy-brar-sidhu-moosewala
कैलिफोर्निया में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ा गया: सूत्र
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है.
इंटरनेशनल सोर्स से भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ा इनपुट मिला है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड कुख्यात और इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में 20 नवंबर या उससे पहले डिटेन कर लिया गया है. हालांकि, अब तक कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भारत सरकार को नहीं मिला है.
खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को इस तरह के इनपुट्स जरूर मिले हैं कि कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी हलचल हुई है और उसे वहां पर लोकेट कर पकड़ा गया है.
पहले भी इस बात का खुलासा किया था कि गोल्डी बराड़ ने कनाडा से अपना नया ठिकाना कैलिफोर्निया में बनाया है और उस दौरान उसने कैलिफोर्निया के शहर सैक्रामेंटो, FRIZOW, और Salt lake को अपना सेफ हाउस बनाया हुआ था. गोल्डी बराड़ कैलिफ़ोर्निया के FRESNO सिटी में लंबे वक्त वक्त से रह रहा था.
नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…
कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…
जालंधर में अवतार नगर रोड पर स्तिथ एक फैक्ट्री जिसके मालिक का नाम कण्व खन्ना…
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
This website uses cookies.