Punjab

लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता आतंकी हरप्रीत गिरफ्तार, NIA ने दिल्ली से दबोचा

NIA ने हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से की है. दिसंबर 2021 में लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह मारा गया था.

 एनआईए के हाथ बड़ी सफलता लगी है. एनआईए ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को गिरफ्तार कर लिया है. हरप्रीत सिंह लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता है. NIA ने उसकी गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से की है. हैप्पी मलेशिया पंजाब के जिला अमृतसर के गांव मिआदी कला का रहने वाला है.

मालूम हो कि दिसंबर 2021 में लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह मारा गया था. वहीं घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए थे. इसे लेकर मामला 23 दिसंबर 2021 को जिला लुधियाना आयुक्तालय, पंजाब में दर्ज किया गया था. वहीं NIA ने मामले को 13 जनवरी 2021 को फिर से पंजीकृत किया था.

जांच में पता चला है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी हैप्पी मलेशिया लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी था. लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में स्थित ISYF का प्रमुख है. हैप्पी रोडे के साथ लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था. रोडे के इशारे पर काम करते हुए हैप्पी ने कस्टम-मेड IED की डिलीवरी की थी. इसे पाकिस्तान से भारत भेजा गया था. इसी का उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स के विस्फोट में किया गया था.

 गिरफ्तार आतंकवादी हैप्पी मलेशिया विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी वांछित था. वहीं इससे पहले NIA ने इसी साल सितंबर में उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. साथ ही हैप्पी के खिलाफ एनआईए की विशेष कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.