Jalandhar

जालंधर: नाबालिग का हो रहा था रोका, पुलिस ने लड़की के परिजनों को दी नसीहत..

जालंधर में शुक्रवार दोपहर थाना डिवीजन आठ के इलाके में बाल विवाह की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वहां नाबालिग का रोका हो रहा है। 

ऐसे में पुलिस ने लड़की के परिजनों को नसीहत दी, जिसे उन्होंने मान लिया। किसी व्यक्ति ने 1098 पर काल कर चाइल्ड हेल्प लाइन को यह सूचना दी कि थाना डिवीजन आठ के इलाके में एक 15 साल से कम की लड़की का विवाह कराया जा रहा है।

जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन को गलत सूचना दी थी। मौके पर करीब 15 साल की एक लड़की का रोका किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने लड़की के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए उन्हें नसीहत भी दी।

बाल विवाह करवाने की सजा

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अगर उन्होंने अपनी लड़की की शादी 18 साल से कम की उम्र में कर दी तो उन्हें दो साल तक की कैद और एक लाख का जुर्माना हो सकता है। इतना ही नहीं लड़की और लड़के के परिजनों के साथ-साथ इस शादी में शामिल होने वाले बरातियों और लड़की पक्ष को भी यही सजा दिए जाने का प्रावधान है। इसके बाद लड़की के घर वालों ने बाल विवाह अधिनियम एक्ट के पालना पर सहमति जताई।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.