World

Air India: एयर इंडिया की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के सिस्टम हैक, 45 लाख लोगों का डाटा लीक..

भारत की सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया पर बड़े साइबर अटैक की खबर आई है. इस साइबर अटैक में यात्रियों की व्यक्तिगत डिटेल भी चुराई गई हैं जिनमें क्रेडिट से जुड़ी जानकारियां और पासपोर्ट डिटेल शामिल हैं. इस घटना में अगस्त 2011 से लेकर फरवरी के 2021 तक के डेटा प्रभावित हुए हैं. कहा जा रहा है कि इस साइबर अटैक के दायरे में अन्य इंटरनेशन एयरलाइंस भी आ सकती हैं.

इस साइबर अटैक (Cyber Attack) में यात्रियों की व्यक्तिगत डिटेल भी चुराई गई हैं जिनमें क्रेडिट से जुड़ी जानकारियां और पासपोर्ट डिटेल शामिल हैं. इस घटना में अगस्त 2011 से लेकर फरवरी के 2021 तक के डेटा प्रभावित हुए हैं. कहा जा रहा है कि इस साइबर अटैक के दायरे में अन्य इंटरनेशन एयरलाइंस भी आ सकती हैं.जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त 2011 से लेकर 3 फरवरी 2021 तक का डेटा प्रभावित हुआ है. इसमें यात्रियों का नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, पासपोर्ट की जानकारी, टिकट की जानकारी, क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल है.

एअर इंडिया ने की थी पासवर्ड बदलने की अपील की

19 मार्च को एअर इंडिया की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें डेटा लीक का जिक्र था. इसमें कहा गया था कि पैसेंजर सर्विस सिस्टम संदिग्ध साइबर अटैक का शिकार हुआ है. राष्ट्रीय एजेंसी ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की अनाधिकारिक एक्टिविटीएक्टिविटी पीएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर में नहीं दर्ज की गई है. एयरलाइन ने अपने यात्रियों से अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा तय करने के लिए हर संदिग्ध जगहों पर पासवर्ड बदलने का अनुरोध भी किया था.

कंपनी ने क्या कहा है

कंपनी का कहना है कि इस साइबर अटैक की जानकारी मिलते ही तुरंत जांच की गई है. जितने भी प्रभावित सर्वर्स थे उन्हें सुरक्षित किया गया है. क्रेडिट जारी करने वाली कंपनियों से संपर्क किया गया है. उन्हें इसकी जानकारी दी गई है. इसके साथ ही एयर इंडिया के FFP प्रोग्राम के पासवर्ड को भी रिसेट कर दिया गया है.

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

4 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.