Hindi Television

बॉलीवुड के लिए दुखद खबर : संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने जताया शोक ..

बॉलीवुड से एक दुख खबर सामने आई है. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण अब हमारे बीच नहीं रहे.

शनिवार (22 मई) सुबह उनका निधन हो गया. वह 78 साल के थे. रामलक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने नागपुर स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली. उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया है. इनमें हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी फिल्में शामिल हैं.

कुछ दिन पहले ली थी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था. रामलक्ष्मण के बेटे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ. उन्होंने कुछ दिन पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी, जिसके बाद से वह काफी कमजोरी और थकान महसूस कर रहे थे.

मैंने प्यार किया से मिली कामयाबी की नयी मंजिल

1989 में रीलीज हुई सलमान और भाग्यश्री की मैंने प्यार किया फिल्म से इन्होंने कई वर्षों बाद सफलता का स्वाद चखा. इस फिल्म के गाने लोगों ने काफी पसंद किये थे. इसके लिये उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का पुरस्कार प्राप्त किया था.

लता मंगेशकर ने ने जताया शोक

रामलक्ष्मण के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है. मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

5 days ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

This website uses cookies.