Jalandhar

जालंधर: इंटरनेट पर ड्रग्स का व्यापार, ड्रग्स के साथ कीनिया की महिला समेत दो गिरफ्तार..

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं जालंधर पुलिस के अभियान को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब थाना शाहकोट क्षेत्र में पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एक महिला को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर में थाना शाहकोट क्षेत्र में पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एक महिला को उसके साथी के साथ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार पर लगा था हरियाणा की टैक्सी का नंबर

मामले को लेकर जालंधर रूरल एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि रविवार को शाहकोट एसडीम ऑफिस के बाहर लॉकडाउन के दौरान शक होने पर एक कार को रोका गया था पूछताछ करने पर कार के ड्राइवर ने बताया कि उसकी कार कीनिया की रहने वाली एक महिला ने बुक की है और वह उसे छोड़ने जा रहा था। इस कार पर भी टैक्सी का नंबर प्लेट लगा हुआ था जिसके बाद जब पुलिस ने कीनिया की रहने वाली एलिजाबेथ के बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं ड्राइवर नई दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले शम्मी कपूर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


इंटरनेट पर मिलती थी डिलीवरी की लोकेशन

पुलिस की माने तो यह तस्कर पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉल का सहारा लेते थे। व्हाट्सएप के जरिए इन्हें वह लोकेशन भी भेज दी जाती थी जहां उन्हें माल की डिलीवरी करनी होती थी|

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.