Politics

पंजाब: विधायक परगट सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। अब पार्टी के अपने ही विधायक परगट सिंह ने सरकार पर धमकाने का आरोप लगाए हैं। कहा, मुझे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू का फोन आया था। संधू ने धमकी दी कि तुम्हारी लिस्टें बना ली हैं, तुझे ठोकना है। अब वह सजा भुगतने के लिए तैयार रहें।

पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब पार्टी विधायक परगट सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। कहा कि कैप्टन के राजनीतिक सलाहकार उन्हें फंसाने की धमकियां दे रहे हैं।

परगट सिंह ने कहा, मुझे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू का फोन आया था। संधू ने धमकी दी कि तुम्हारी लिस्टें बना ली हैं, तुझे ठोकना है। अब वह सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में भी बात की। कहा कि अगर सरकार के पास नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सुबूत हैं तो दो सालों से दबाकर क्यों रखे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में पिछले लंबे समय से आवाज उठाने को लेकर उनके खिलाफ विजिलेंस की फाइलें खुलने की खबरें अभी सुर्खियों में ही थीं कि अब उनके विधायक परगट सिंह के खिलाफ भी एक प्रापर्टी के मामले जांच करवाने की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं हैं। यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कैप्टन संदीप संधू ने उन्हें वीरवार शाम को दीं। कहा कि उनके खिलाफ भी मामला तैयार है। आपको भी ठोक दिया जाएगा।

इस पर परगट सिंह ने पलटवार के साथ कैप्टन संदीप संधू से कहा कि विजिलेंस का कोई अफसर ऐसा लगाना जिसकी टांगें भार झेलती हों। मेरा यह मैसेज कैप्टन को जरूर पहुंचा दें। परगट यही नहीं रुके, अगले दिन उन्होंने एक बार फिर से कैप्टन संदीप संधू को फोन करके पूछा कि क्या उन्होंने मेरा मैसेज मुख्यमंत्री को दे दिया था कि नहीं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.