World

मुंबई: तेज हवा के साथ भारी बारिश से मुंबई में कई जगहों पर जलभराव..

तूफान टाक्टे की वजह से मुंबई में सोमवार को भारी बारिश हो रही है। तेज हवा के चलते कई जगहों पर सैकड़ों पेड़ उखड़ कर गिर गए।

नसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि तूफान को लेकर महाराष्ट्र सरकार पिछले तीन दिनों से सतर्क है। राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है। सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से तूफान से संबंधित स्थिति पर बातचीत की। मुंबई में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। भारी बारिश और हवाओं के कारण मुंबई में शिवसेना भवन के पास पेड़ और बिजली का पोल उखड़ गया। 

 राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है। सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। बीकेसी के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। 193 मरीजों जिनमें 73 मरीज आइसीयू में थे विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले रविवार को तेज हवा के चलते झोपड़ी पर पेड़ गिरने से दो बहनों की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला घायल हो गई थी।  

जिले में हाई अलर्ट

पालघर के जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों से गुजारिश है कि तूफान की वजह से हवा बहुत तेज रहेगी और तेज बारिश भी होने वाली है। जिले में हाई अलर्ट है। जिनके कच्चे मकान हैं, वे पक्के मकान या जिला परिषद के स्कूल में जाएं। घर से बाहर न जाएं। गौरतलब है कि अरब सागर से उठा समुद्री तूफान टाक्टे केरल, कर्नाटक और गोवा के तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाते हुए रविवार को आगे बढ़ गया। बारिश और तेज हवाओं से सैकड़ों घर उजड़ गए। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। तूफान से जुड़े हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 101 टीमों के साथ कोस्टगार्ड, नौसेना और वायुसेना भी मुस्तैद है।

टाक्टे के कारण केरल में हुई भारी बारिश

टाक्टे के कारण केरल में हुई भारी बारिश से राज्य के कई बांधों में जल स्तर बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। संभावित खतरे के प्रति राज्य प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलुरु और शिवमोगा में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। तूफान से सात जिलों के 70 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। कई जगह घर, पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए हैं। गोवा में रविवार सुबह से ही तेज हवाएं चलनी लगीं।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.