Education News in Hindi

PSEB 8th & 10 Result 2021: 8वीं व 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित..

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसइबी) ने सोमवार को आठवीं व दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम pseb.ac.in पर चेक किया जा सकता है। 

बोर्ड के उप चेयरमैन वरिंदर भाटिया ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर घोषित किए हैं। इस बार बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स को ग्रेड के साथ प्रतिशत भी दिया गया है। कोविड महामारी के चलते इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं की ओर से मेरिट घोषित नहीं की गई।

बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में तीन लाख 21 हजार 384 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से तीन लाख 21 हजार 163 बच्चे पास हुए। दसवीं का परीक्षा परिणाम 99.93 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.64 रहा, जो कि लड़कों .02 फीसद ज्यादा रहा। वहीं शहरी के मुकाबले ग्रामीण स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बेहतर रहा।

वहीं आठवीं की परीक्षा में तीन लाख 7 हजार 272 स्टूडेंट्स थे, लेकिन तीन लाख 6 हजार 893 ने बोर्ड की परीक्षा दी, जो स्टूडेंट्स कोविड व अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे सके उनको मौका दिए जाने की बात बोर्ड अधिकारियों की ओर से कहीं गई। आठवीं में ग्रामीण व शहरी परीक्षा परिणाम बराबर रहा, लेकिन लड़कियों ने बाजी मारी।

बोर्ड की ओर इस बार इ ग्रेड भी शुरू

बोर्ड की ओर इस बार इ ग्रेड भी शुरू किया गया है। आठवीं में 257 स्टूडेंट्स अनक्वालिफाइड रहे। आठवीं में 857 स्टूडेंट्स फेल हुए है। ओपन स्कूल 9341 में से 2007 स्टूडेट्स जिन की दो विषयों में कपार्टमेंट थी उनका पास कर दिया गया है, जबकि बाकी की परीक्षा बाद में ली जाएगी। 73 स्टूडेंट्स का रिजल्ट स्कूलों की ओर से अपग्रेड नहीं किया गया। जबकि छह स्टूडेंट्स का रिजल्ट लेट है। बोर्ड के उपचेयरमैन ने कहा कि पीएसइबी ने सबसे पहले परिणाम घोषित किए है ताकि स्टूडेंट्स को आगे दाखिला लेने में दिक्कत न हो। 

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.