Ludhiana

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने लुधियाना में मनाया ब्लैक डे:12 बजे तक दुकानें खोलने का विरोध हुआ तेज

महानगर में दुकानें 12 बजे तक ही खोले जाने का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने ब्लैक डे मनाकर अपना विरोध जताया।

 घास मंडी चौक स्थित चौड़ा बाजार में काले झंडे लहराकर उन्होंने दुकानें खुली रखने का समय बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि पंजाब सरकार एक है पर इसके नियम सब जगह अलग-अलग हैं। कई शहरों में दुकाने खुलने का समय सुबह 5 बजे से 3 बजे तक है तो कुछ स्थानों पर सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में राजनीतिक दखलंदाजी के कारण सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ही दुकानें खोलने के आदेश दिए गए हैं। जरूरी और गैर-जरूरी दुकानों को एक साथ खोलने से चौड़ा बाजार, घुमार मंडी, जीटी रोड जैसे बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इससे तो कोरोना पर लगाम लगाने के प्रशासन के दावे हवा-हवाई हो जाते हैं। उलटा, दुकानदारों को बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है। उन्हें उम्मीद थी कि 16 तारीख को लुधियाना में फिर रिव्यू किया जाएगा लेकिन अब 23 मई तक दुकानें खुलने का समय 12 बजे कर दिया गया है। इससे छोटे दुकानदारों के आगे रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है।

चौड़ा बाजार के अंदर प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के सचिव सुनील मेहरा, राजीव अरोड़ा, पवन लहर, सरदार इंद्रजीत सिंह सचदेवा, भुवनेश गुप्ता, रणदीप गुप्ता, संजीव अरोड़ा, विकास गुप्ता, सन्नी शर्मा, राजिंदर भाटिया, पवन मल्होत्रा और दिलीप ग्रोवर शामिल थे। सभी व्यापारियों ने काले झंडे लहराकर और काला दिवस मनाया। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.