Punjab

नाइट कर्फ्यू के दौरान हंगामा करने पर तीन गिरफ्तार: लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड अलग रहने लगी तो दोस्तों के साथ आधी रात में घर के बाहर पहुंचा युवक..

जालंधर पुलिस ने नाइट कर्फ्यू के दौरान हंगामा करने पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। दोनों के बीच कोई अनबन हुई तो वो युवती अलग रहने लगी। इसी बात से नाराज युवक आधी रात काे दो दोस्तों को लाकर महिला के मोहल्ले में हंगामा करने लगा।

रात 12 बजे आई पुलिस को कॉल, मौके से तीनों पकड़े गए ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे उन्हें कॉल आई कि अमृत विहार कॉलोनी में तीन युवक एक बाइक पर घूम रहे हैं। तीनों आपस में गाली-गलौज कर रहे हैं। वह तुरंत पुलिस पार्टी लेकर वहां पहुंचे। जहां से तरतारन मच्छी मंडी के नजदीक हरीके पत्तन के लखवीर सिंह उर्फ बिक्रम, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के मनिंदर सिंह उर्फ साबा व न्यू गुरुनानक नगर नजदीक नागरा रेलवे फाटक के मनिंदर सिंह उर्फ सन्नी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जब वो कोई तसल्लीबख्श जवाब न दे सके तो पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन मान दर्ज किया केस
पुलिस पूछताछ में पता चला कि लखबीर सिंह उर्फ विक्रम मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। जिस वजह से यह तीनों उसी महिला के घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इस संबंध में उक्त महिला ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। मगर, पुलिस ने उन्हें नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने का कसूरवार माना। उनके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन के साथ एपिडेमिक एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.