Punjab

मैंनू घर लै जाओ, मैं इत्थे मर जाना.. कहते-कहते PIMS में नवांशहर के कोरोना संक्रमित युवक ने तोड़ा दम

 मैंनू घर लै जाओ, मैं इत्थे मर जाना… यह कहते-कहते यहां पंजाब इंस्टीट्यूटी ऑफ मेडिकल साइंस (PIMS) में कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे मरीज ने दम तोड़ दिया।मां कमलजीत कौर कहा कि बेटे ने उन्हें मैसेज भेजे कि उसे 3 दिन से ऑक्सीजन नहीं मिल रही। न ही उसे पानी दिया जा रहा है। उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा। उसे लग रहा है कि वह मर जाएगा उसे बचा लो।

जान गंवाने वाले युवक की पहचान 24 साल के गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। वह नवांशहर का रहने वाला था। उसकी मां कमलजीत कौर ने अस्पताल के डाक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि बेटे ने उन्हें मैसेज भेजे कि उसे तीन दिन से ऑक्सीजन नहीं दी जा रही। वहीं, पिम्स प्रबंधन सभी आरोप बेबुनियाद बताए हैं। प्रबंधन ने कहा कि मरीज को हाई ऑक्सीजन फ्लो पर रखा गया था।

कमलजीत कौर ने बताया कि बेटे की कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद नवांशहर में डॉक्टरों को दिखाया था। वहां जवाब दे दिया तो डीएमसी लुधियाना गए पर वहां बेड न मिलने पर उसे जालंधर के पिम्स दाखिल करवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव है। उसे निमोनिया भी हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज में कोताही बरतने की वजह से उसके बेटे की मौत हो गई

 कमलजीत कौर कहा कि बेटे ने उन्हें मैसेज भेजे कि उसे 3 दिन से ऑक्सीजन नहीं मिल रही। न ही उसे पानी दिया जा रहा है। उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा। उसे लग रहा है कि वह मर जाएगा, उसे बचा लो। कमलजीत कौर ने जिला प्रशासन से लापरवाही बरतने पर पिम्स अस्पताल के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

पिम्स प्रबंधन ने आरोप बेबुनियाद बताए

पिम्स प्रबंधन ने कमलजीत कौर के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रबंधन ने कहा कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब थी। उसे हाई फ्लो आक्सीजन पर रखा गया था। इलाज के दौरान पूरी सुविधाएं दी जा रही थी। सोमवार को सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। सरकार की नीतियों का पालन करते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.