COVID Latest Update

जालंधर:कोविड-19 गइडलाइंस की जमकर उड़ी धज्जियां, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़..

शहर के रेड क्रॉस भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगों को समझाने में असफल दिखाई दी।

बता दें कि जिले में 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं 45+ आयु वर्ग वाले लोगों के लिए रविवार को भी केंद्र सरकार की तरफ से भेजी जाने वाली वैक्सीन की खेप नहीं आई जिस कारण एक सेंटर को छोड़ जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहे।

गढ़ा के एकमात्र सेंटर में 45+ को टीका तो लगा लेकिन वह भी 120 लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन की दूसरी डोज। सिविल अस्पताल में वैक्सीन सेंटर को ताला लगने के बाद करीब दो सौ लोग लौटे। बस्ती शेख से आए शाम लाल ने कहा कि उन्होंने दूसरी डोज लगवानी है और बुढ़ापे में बार-बार सेंटरों में आना मुश्किल है। उधर 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को 15 सेंटरों में टीका लगाया गया। जिले में रविवार को कुल 3124 लोगों ने वैक्सीन लगी।

रेमडेसिविर का एक भी टीका नहीं आया

जालंधर। संडे को रेमडेसिविर का एक भी टीका सरकार की तरफ से नहीं आया। कोरोना के गंभीर मरीज बढऩे से इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी डिमांड के मुकाबले केवल 23 फीसदी टीके ही मरीजों को मिले थे। रविवार के लिए 500 केस करीब डिमांड भेजी गई थी। उसके एवज में एक भी टीके सप्लाई नहीं आई।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.