Ludhiana

सीएम के प्रमुख सलाहकार प्रशांत किशोर की आवाज में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला से चल रही थी कांग्रेस टिकट की डील..

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आवाज में बात कर ठगी करने वाले नटवरलाल गौरव शर्मा उर्फ गोरा से पूछताछ में कई राज सामने आ रहे हैं।

अब पता चला है कि पकड़े जाने से पहले उसकी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए डील चल रही थी।

गौरव शर्मा ने पांच करोड़ रुपये में उसे कांग्रेस का टिकट दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस पूछताछ में उसने इस बात को मान लिया है। अब पुलिस इसकी पुष्टि करने के लिए सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि नटवरलाल गौरव के साथ दो लोग तो पकड़े गए हैं, मगर उसके अभी और भी साथी हो सकते हैं.

सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए जो पांच करोड़ की डील हुई थी, उसकी फंडिंग भी बाहर से होने वाली थी। अगर ऐसा हुआ तो मामले में मनी लांड्रिंग करने के नाम पर फंडिंग  करने वाले लोगों के नाम भी सामने आएंगे और उन पर मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। 

तीन नेताओं ने पुलिस की दी शिकायत

तीन नेताओं ने बुधवार को पुलिस के पास पहुंच कर गिरोह के बारे में शिकायत दी है। उनमें से एक लुधियाना, दूसरा चंडीगढ़ तथा तीसरा दिल्ली से है। उनसे भी यह गिरोह करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सचिन गुप्ता ने कहा कि आरोपित अपने पेशे में पूरी तरह से प्रोफेशनल है। पुलिस पूछताछ में वो सही बात नहीं बता रहा है। सवाल पूछने पर गोलमोल जवाब देता है। उसने सिद्धू मूसेवाला से पांच करोड़ में टिकट की बात मानी है। जब कई अधिकारी मिलकर उससे पूछताछ करते हैं तो कई बार हड़बड़ाहट में वो सही बात बोल जाता है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.