COVID Latest Update

जालंधर में मडेसिविर व टोसीलीजूमैब के बाद ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले टीके की जमाखोरी शुरू..

कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर व टोसीलीजूमैब के टीके के बाद अब ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरीसीन बी टीके की खरीद को लेकर लोगों में होड़ लग गई है।

शहर के रिटेल केमिस्टों व दिलकुशा मार्केट में होलसेल दवा विक्रेताओं के पास लोग डाक्टरों की पर्चियां लेकर पहुंचने लगे हैं। ब्लैक फंगस के खतरे को लेकर लोग ही दवा स्टोर करने में लगे हुए हैं। इससे इस टीके की किल्लत होने लगी है। 

इम्पीरियल मेडिकल हाल के तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू का कहना है कि ब्लैक फंगस से निजात दिलाने वाले एम्फोटेरीसीन बी टीके भी डिमांड बढ़ने लगी है। अब सप्ताह में तीन-चार लोग टीके के लिए पर्ची लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। एक माह पहले इसकी मांग कम थी। अब मांग बढऩे के बाद टीके की सप्लाई में कमी आने लगी है। शहर के कई नामी अस्पतालों से भी फोन आए, परंतु टीके न होने की वजह से मुहैया नहीं करवा पाए।

एम्फोटेरीसीन बी टीके की जमाखोरी रोकने के लिए उठाए कदम : डीसी
डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि एम्फोटेरीसीन बी टीके की जमाखोरी व ब्लैक मार्केङ्क्षटग को रोकने के लिए सरकार से पुख्ता कदम उठाए हैं। सरकार ने इसकी बिक्री की जिम्मेवारी पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन को सौंप दी है। सरकार स्टाक विभाग के सेंट्रल स्टोर से जिला स्तर भेजेगी और वहां से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को डिमांड के आधार पर पहले पैसे जमा करवा टीके लेने होगे। भारत सीरम व वैक्सीन कंपनी के एक टीके की कीमत 1424.82 रुपये होगी।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.