COVID Latest Update

अब तक रेलवे द्वारा राज्यों को पहुंचाई गई 11,800 मीट्रिक टन आक्सीजन..

भारतीय रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि अभी तक रेलवे द्वारा 11 हजार आठ सौ मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन देश के विभिन्न राज्यों को पहुंचाई गई है। 

बता दें कि देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है इस बीच मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण ऑक्सीजन, बेड और अन्य चिकित्सा आपूर्तियों की कमी देखी गई।

रेलवे ने कहा, ‘लगभग 196 आक्सीजन एक्सप्रेस ने अब तक अपनी यात्रा पूरी कर ली है और विभिन्न राज्यों को राहत मिली है। इसके अलावा 11 लोडेड आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें 43 टैंकरों में 717 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ के साथ चल रही थीं।’ आक्सीजन एक्सप्रेस पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन लगभग 800 मीट्रिक टन एलएमओ वितरित कर रही है।

13 राज्यों तक पहुंचाई गई आक्सीजन

मंत्रालय ने बताया, ‘आक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे 13 राज्यों तक आक्सीजन पहुंचाई गई है।’

अब तक महाराष्ट्र में 521 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 2979 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 498 मीट्रिक टन, हरियाणा में 1507 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 653 मीट्रिक टन, राजस्थान में 97 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 481 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 200 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 440 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 227 मीट्रिक टन, पंजाब में 81 मीट्रिक टन, केरल में 117 मीट्रिक टन और दिल्ली में 3978 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन उतारी जा चुकी है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.