Punjab

कपूरथला में निशाँ साहिब की बेअदबी के बाद अब क्या है माहौल,देखे पूरी वीडियो

SURINDER SINGH BABBU

KAPURTHALA

जिला कपूरथला के गांव निजामपुर मोड़ के गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह एक युवक द्वारा बेअदबी करने की कोशिश करने का मामला सामने आया और उस युवक की पिटाई करती की वीडियो बनाई गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गुरुद्वारा की एक कमरे में बंद कर दिया गया। अब स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है एसजीपीसी और सिख समुदाय के लोग पुलिस प्रशासन से युवक को उनके हवाले करने की मांग की ओर धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी हैं।

पंजाब में चुनाव नजदीक हैं तो वही बेअदबी की घटना से माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। कल देर शाम अमृतसर श्री दरबार साहिब में एक युवक द्वारा बीएसपी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी मारपीट के कारण मृत्यु हो गई थी। वही आज सुबह कपूरथला के गांव निजामपुर मोड़ के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना की कोशिश करने वाले युवक को गुरुद्वारा के सेवादारों ने पकड़ लिया और हाथ पैर बांध उसकी पिटाई की गई।

घटना का पता चलते ही नजदीक की पुलिस पार्टी गुरुद्वारा साहिब पहुंची और युवक को गुरुद्वारा के एक कमरे में बंद कर दिया। बेबी की घटना की खबर आग की तरह फैल गई अब जिसके बाद एसजीपीसी के मेंबर और सिख समुदाय के लोग वहां जमा हो गए और धरना लगाकर उस आरोपी युवक को पुलिस प्रशासन से उनके हवाले करने की मांग पर डट गए हैं।

दल खालसा के एक सिख युवक ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं इस आरोपी को उनके हवाले किया जाए क्योंकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक भी अभी मामले में उन को इंसाफ नहीं दिलाया है। वही शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बेअदबी मामले को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की और उसे नशे करने वाला बताया।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.