Categories: PunjabTaran Taaran

तरनतारन केस में खुलासाः 26/11 जैसे हमले की थी साजिश

पाकिस्तान द्वारा भेजे गए नकली नोट और हथियार और फ़ोन

पंजाब के तरनतारन में पिछले दिनों हुए ब्लास्ट के बाद हो रही जांच में नई जानकारी मिली है. पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब और आसपास के राज्यों में 26/11 जैसे हमले करवाने की तैयारी में थी. इसके लिए आईएसआई ने ड्रोन के जरिये पंजाब में AK-47 और दूसरे हथियारों की डिलीवरी करवाई थी.

पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के एक माड्यूल का खुलासा करते हुए कहा कि आईएसआई ड्रोन के जरिए पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की डिलीवरी करवा रही थी. आतंकियों को ISI की और से इसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 5 एके 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 कारतूस ड्रोन के जरिए भेजे गए थे. हमले के दौरान लाइव निर्देश देने के लिए ISI के हैंडलरों ने हथियारों की खेप के साथ सैटेलाइट फोन भी भेजे थे. आईएसआई ने 10 रुपये की नकली करंसी भी ड्रोन के जरिए भारत को भेजी थी.

पाकिस्तान द्वारा भेजे गए हथियारों का ज़ख़ीरा

आईएसआई मुंबई की तरह पंजाब में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमला करना चाहती थी. ISI पंजाब में धार्मिक डेरों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर आतंकियों से फायरिंग करवाकर बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में थी. रविवार को पंजाब पुलिस ने इस मामले में तरनतारन जिले के चोहला साहिब गांव ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये लोग सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार का इस्तेमाल कर रहे थे.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.