सेक्स वर्कर के रोल में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. हाल ही में वह फिल्म आर्टिकल 375 में नजर आई थीं. उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ है.  फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अभिनव सिन्हा करेंगे. इसमें ऋचा का किरदार भी दिलचस्प है.

फिल्म में वह एक कॉमर्शियल सेक्स वर्कर के रोल में नजर आएंगी. अपने इस कैरेक्टर के लिए ऋचा ने तैयारी भी शुरू कर दी है.

एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस फिल्म को लेकर ऋचा ने कहा, ‘फिलहाल मैं हर तरह के रोल कर रही हूं. इनसे मैं अपने व्यक्तित्व के सभी पहलुओं का पता लगाने जा रही हूं. अनुभव सिन्हा के साथ एक फिल्म के लिए मैं कॉमेडी कर रही हूं. मैं सोफी नामक एक लड़की का किरदार निभा रही हूं जो तुतलाती है.’

ऋचा ने बताया कि फिल्म सेक्शन 375 के बाद, मुझे इस बात की खुशी है कि अगली फिल्म में लोग मुझे एक और अगर किरदार में देखेंगे. अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ में मैं सोफी नामक एक क्रेजी किरदार निभा रही हूं. कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैली है और मैं इसका भरपूर आनंद लेती हूं, बल्कि यूं कहूं कि मैं इस शैली में पूरी तरह से एक्टिव होकर काम करने की कोशिश करती रही हूं.

बता दें कि ऋचा ने सेक्शन 375 में एक वकील की भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके अलावा अक्षय खन्ना, राहुल भट्ट, मीरा चोपड़ा, दिव्येंदु भटाचार्य जैसे सितारों ने काम किया था. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले थे और इसका निर्देशन अजय बहल ने किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है के अलावा ऋचा डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा में भी नजर आएंगी.

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.