Categories: JalandharPunjab

जालंधर में सड़कों के हालात-दस दिन पहले बनी सड़क हल्की बारिश के कारण बैठ गयी

भड़के मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

बस्ती शेख घास मंडी में ए.एस विला डॉली पैलेस के पीछे की सड़कों को दस से पंद्रह दिन पहले ही बनाया गया था। जो एक बार हल्की सी बारिश के कारण बैठ गयी है । पानी इधर उधर गली में खड़ा है रहता है ।

हालाँकि, जब सड़कें बन रही थीं, तब भी मोहल्ले के लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और राजमिस्त्री को लेवल करके काम करने के लिए कहा था, लेकिन उसने किसी की परवाह नहीं की और अपने हिसाब से काम किया। जब हर कोई विरोध कर रहा था, तब उसके कानों पर जूँ नहीं रेंगती थी और यहां तक ​​कि अगर हमने उससे कहा था कि टाइल्स के नीचे जो मलबा बजरी और मोंटी रेत को ठीक से डाला जाये, तब भी उसने परवाह नहीं की, बल्कि हमें बोलता की ठेकेदार बंटी ने मुझे मना किया है कि बजरी रेत ज्यादा नहीं डालनी है क्योकि ठेकेदार को नुकसान होगा

उन्होंने सीमेंट का भी उपयोग बहुत काम किया है जिस वजह से आज पानी की निकासी के लिए बनायी गयी होदियाँ भी टूटनी शुरू हो गयी है। जिन टाइलों का उपयोग किया गया है उनकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि टाइल से टाइल टकराते ही टूट जाती है। अगर हमने ठेकेदार बंटी से शिकायत की, तो बंटी ने हमारी नहीं सुनी।

इसके बाद हमने शिकायत क्षेत्र के जे.ई साहेब हरप्रीत सिंह सोही जी से करी तो जे.ई साहिब ने मौका देखा। हमने उनसे कहा कि क्या आप कोई टाइल निकल सकते हैं और नीचे मलबे की जांच कर सकते हैं तांकि आपको मालूम हो जाये की कितना मलबे डाला गया है, लेकिन जे.ई साहिब ने इसकी जांच नहीं की। जे.ई साहिब ने भी हमें स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बहाना बनाकर दूसरी गली से चले गए | हम अब प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाए।


धन्यवाद।

एएस विला निवासी

हितेश शर्मा, परमजीत सिंह (सुक्खा), विनोद कुमार, विक्की भगत, सुरिंदर पाल, अत्तर सिंह, परमजीत कौर, हर्ष शर्मा, मनीषा सूद, प्रमिला सूद, मणि, बिमला रानी, ​​ज्योति।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

24 hours ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.