मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन सिर्फ तुम्हारी हूं-MADAM CHIEF MINISTER TRAILOR LAUNCHED

मैं कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, लेकिन सिर्फ तुम्हारी हूं-मैडम चीफ मिनिस्टर
अलग लेवल की एक्टिंग और स्टोरी देखने को मिलेगी

स्वभाव से अड़ियल लेकिन नीयत से नेक, ऋचा की मैडम चीफ मिनिस्टर एक ऐसी लड़की की कहानी है जो ना किसी के सामने झुकती है और ना ही किसी दूसरे को दबाने में विश्वास रखती है. लेकिन अपने काम के बलबूते वो सत्ता के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंच जाती है.

जनता के बीच खड़े होकर बुलंद आवाज में मैडम चीफ मिनिस्टर ऐलान कर देती हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने को एकदम तैयार हैं. ऐसी ही है ऋचा चड्ढा की नई फिल्म जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया है. तीन मिनट के ट्रेलर में ऋचा चड्ढा का वो रूप देखने को मिल जाएगा जो पहले ना कभी देखा है और ना ही उन्होंने अपने करियर में ऐसा कुछ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की है.

ट्रेलर को देख समझ आ रहा है कि राजनीति चरम पर होने वाली है, सत्ता के लिए रस्साकशी और खींचतान भी दिखने वाला है और सीटों के बंटवारे पर भी खूब पॉलिटिक्स खिलने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को देख कहानी को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है.

साफ पता चल रहा है कि ये एक ऐसी दलित लड़की की कहानी है जिसका समाज ने काफी शोषण किया है. अब बस कैसे वो लड़की समाज के उस दबे वर्ग को फिर ऊपर उठाएगी, कैसे खुद को मैडम चीफ मिनिस्टर बनाएगी, फिल्म इसी बारे में है.

ट्रेलर में एक और बात गौर करने वाली है. सुभाष कपूर ने इशारों-इशारों में देश की पॉलिटिक्स पर भी तीखा प्रहार किया है. उस मुद्दे को भी फिल्म में उठाने की कवायद रहने वाली है. ऐसे में ऋचा की इस नई पेशकश को लेकर बज अलग ही लेवल का बन गया है.

ऋचा की एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक,सबकुछ फैन्स को उत्साहित कर रहा है. फिल्म में ऋचा के अलावा सौरभ शुक्ला और मानव कौल भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है.

One News 18

Recent Posts

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

3 days ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 week ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

This website uses cookies.