Punjab

ज्योति द मास्टरमाइंड : पुलिस ने क्लाउड स्पा गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी पकड़ा..

गुरप्रीत सिंह भुल्लर कहा, मुख्य आरोपी ने पीडिता को स्पा में लाया गया, जहाँ चारों ने उस का बलात्कार किया.कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ज़िला लुधियाना की ज्योति जो कि क्लाउड स्पा माडल टाऊन में हुए गैंगरेप की मुख्य साजिशकर्ता थी ,को गिरफ़्तार कर लिया है।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीम की तरफ से मुख्य आरोपी ज्योति (30) निवासी न्यू पटेल नगर, हैबोवाल को जालंधर बस स्टैंड से गिरफ़्तार किया गया। उन्होनें बताया कि एक अन्य आरोपी सोहित शर्मा (29) निवासी शहीद भक्त सिंह नगर को पुलिस की तरफ से एक हफ़्ता पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया था।

पहले भी है नशे के दो मामलें दर्ज


पूछताछ में उसने बताया कि उस पर NDPS एक्ट के 2 केस चल रहे हैं। वह लुधियाना जेल में भी रहकर आई है। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड ले रही है ताकि उसके ग्राहकों के बारे में पता लगाया जा सके।

एसआईटी टीम का गठन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस केस में स्पैशल जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था ,जिसकी तरफ से आरोपियों को पकड़ने के लिए काम किया जा रहा था। उन्होनें बताया कि जांच दौरान ज्योति को इस अपराध में मुख्य आरोपी पाया गया,जिसने यह खुलासा किया कि वह पीडित लड़की को लुधियाना से इस स्पा सैंटर में ले कर आई थी ,जहाँ सभी चार आरोपियों ने उसका बलात्कार किया । उसने यह भी बताया किया कि वह लुधियाना जेल में बंद था, क्योंकि उस पर पहले ही एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत अलग -अलग दो मामलें दर्ज थे। ज़िक्रयोग्य है कि वह स्पा चला रही थी और हाल ही में एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम कर रही थी।

स.भुल्लर ने बताया कि दूसरे आरोपी अशीष बहल अमृतसर, अरशद ख़ान और इंद्र उर्फ बंटी ज़िला जालंधर को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की तरफ से अदालत में ज्योति को रिमांड पर लिया जायेगा, जिससे इस मामलें की गहराई से जांच की जा सके और दूसरे आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा सके। उन्होनें कहा कि जांच टीम की तरफ से समय पर जांच को पूरा करके दोषियों ख़िलाफ़ अदालत में चार्जशीट पेश की जायेगी, जिससे पीड़िता को समय पर इंसाफ़ दिलाया जा सके।

3 आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस को अभी भवानी नगर अमृतसर के आशीष बहल, सिल्वर हाइट्स वडाला चौक जालंधर के अरशद खान व फिल्लौर के इंदर उर्फ बंटी की तलाश है। इनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।


One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

2 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.