Jalandhar

जालंधर: हिमाचल से सस्ते रेट पर चरस लाकर पंजाब में बेचता था महंगे दाम पर..

कमिश्नरेट पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से पंजाब में चरस की तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंटरस्टेट गैंग के 3 मेंबरों को अरेस्ट कर करीब पौने 2 किलो पौने 2 किलो चरस समेत 3 तस्कर अरेस्टबरामद की है।

यह गैंग स्विफ्ट कार में चरस की तस्करी कर रहा था। हिमाचल से सस्ते रेट पर लाकर पंजाब में इसे महंगे दाम पर बेचा जाता था। अरेस्ट किए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके साथ जुड़े गैंग के दूसरे मेंबरों व उनसे चरस खरीदने वालों के बारे में पता लगा सकें।

पुलिस से भागने की कोशिस रही नाकामयाब

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि मुखबिरी मिलने पर CIA स्टाफ ने मॉडल टाउन के डेयरी चौक पर नाकाबंदी की। वहां स्विफ्ट कार (PB08ES4629) को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस पार्टी को देख ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन घेरा डाल उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस ने कार सवार चीमा नगर का वरूण कुमार, अर्जुन नगर लाडोवाली रोड के मोहित शर्मा व ग्रीन मॉडल टाउन के सिमरनजीत सिंह रंधावा को अरेस्ट कर लिया। तलाशी लेने पर वरूण से 900 ग्राम, मोहित से 700 ग्राम व सिमरनजीत से 80 ग्राम चरस बरामद की गई।

हिमाचल से 75 हजार किलो लाकर पंजाब में 1.50 लाख में बेचते थे

पूछताछ में उन्होंने बताया कि हिमाचल से उन्हें चरस 75 हजार रुपए किलो मिलती है। जिसे वो पंजाब में लाकर दोगुनी कीमत यानी 1.50 लाख में बेचते हैं। उनसे पूछताछ के बाद और भी आरोपियों को अरेस्ट करने की तैयारी की जा रही है।

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.