COVID Latest Update

JALANDHAR BLACK FUNGUS ATTACK 21 मरीज रिपोर्ट; सिविल अस्पताल में नहीं है इलाज

 जालंधर में कोरोना के साथ ब्लैक इंफेक्शन यानी मुकोर्माइकोसिस फंगल इंफेक्शन (ब्लैक फंगस) का भी अटैैक शुरू हो गया है। अब तक जालंधर में ब्लैक फंगस के 21 मरीज रिपोर्ट हो चुके है। इनमें से ज्यादातर मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गई और एक की आंख निकालनी पड़ी। एक अन्य मरीज की आंख पर असर पड़ा है। चार मरीज अभी भी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। ये सभी मरीज डेढ़ महीने के अंतराल में रिपोर्ट हुए।

कोरोना के बाद एक और महामारी के अटैक के बाद सिविल अस्पताल में फिलहाल इलाज की सुविधा नहीं है। जालंधर के निजी अस्पतालों में जरूर सुविधा उपलब्ध है और मरीज ठीक भी हो रहे हैं। केस रिपोर्ट होने के बाद सेहत विभाग निजी अस्पतालों पर निगरानी भी रख रहा है।

हांडा न्यूरो अस्पताल के डायरेक्टर डा. सुमेश हांडा छह मरीजों का इलाज कर चुके है। इनमें से कपूरथला के एक 60 साल के बुजुर्ग की आंख खराब हो गई थी। आपरेशन कर आंख निकाल दी है। एक माह पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना में रहने वाले 45 साल के व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।

एपेक्स अस्पताल के डा. कर्णबीर सिंह ने कहा कि हाल ही में गांधी कैंप की 45 साल की महिला को दाखिल किया गया। उसे शुगर की बीमारी है. जांच में उसे मुकोर्माइकोसिस फंगल इंफेक्शन होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने आपरेशन कर उस पर काबू पाया है। बीमारी की वजह से उसकी एक आंख प्रभावित हुई है।

पटेल अस्पताल के डा. शमित चोपड़ा ने बताया कि पिछले माह से अब तक अस्पताल में दस मरीज सामने आए। इनमें से दो की पुष्टि नहीं हो पाई। बीमारी दिमाग और आंखों पर असर करती है। शुगर के मरीजों में इस बीमारी की दर ज्यादा सामने आई है। बीमारी काफी पुरानी है, परंतु कोरोना की वजह से मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। अस्पताल से ज्यादातर मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कुछ मरीजों का इलाज चल रहा है।

सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह का कहना है कि मुकोर्माइकोसिस फंगल इंफेक्शन के इलाज की सुविधा सिविल अस्पताल में नहीं मिल रही। सिविल अस्पताल को पूरी तरह से कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा चुका है। अगर मरीज अस्पताल में आते है तो उन्हेंं सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर या फिर पीजीआई में रेफर किया जाएगा। जिले में आने वाले मरीजों की जानकारी के लिए जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. रमन गुप्ता को जिम्मेवारी सौंपी है। जिला प्रशासन व सेहत विभाग के आला अधिकारियों के साथ तालमेल कर मरीजों के इलाज पर निगरानी रखी जा रही है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.