ट्रेनिंग के दौरान पायलट अभिनव ने मिग-21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा ओर हलवारा से सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान रास्ते में बाघापुराना के पास उनका फाइटर जेट क्रैश हो गया.
मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास भारतीय वायुसेना ke एक फाइटर जेट मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान पायलट अभिनव ने मिग-21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा ओर हलवारा से सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी. इसी दौरान रास्ते में बाघापुराना के पास उनका फाइटर जेट क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट अभिनव की मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक पायलट अभिनव ने ट्रेनिंग के दौरान फाइटर जेट मिग-21 से उड़ान भरी थी. अभिनव मिग-21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा की ओर रवाना हुए थे. अपनी उड़ान के दौरान जब अभिनव फाइटर जेट को लेकर वापस आ रहे थे तभी उनका विमान हादसे का शिकार हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर वायुसेना की एक टीम भेजी गई.
काफी देर सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान अभिनव का शव बरामद कर लिया गया है. वायु सेना के अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि आखिर ये हादसा हुआ कैसे है.
हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…
लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…
चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…
दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…
This website uses cookies.