World

जम्मू-कश्मीर: डिजिटल करंसी के जरिए हथियार और विस्फोटक की कर रहे खरीद..


जम्मू-कश्मीर में आतंक को बढ़ावा देने के लिए क्रिप्टोकरंसी का सहारा लिया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान आतंकियों तक आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहा है. 

डिजिटल करंसी के जरिए हथियार और विस्फोटक की कर रहे खरीद-फरोख्त

आतंकी डिजिटल करंसी के जरिए अब हथियार और विस्फोटक सामग्री की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी घाटी में हथियारों के सप्लायर से संपर्क साधते हैं. इसके बाद वे नगदी को बिटकॉइन में बदलकर सीक्रेट कोड के जरिए रकम सप्लायर तक पुहंचाते हैं. रुपयों के लेनदेन के बाद आतंकियों को हथियार सप्लाई किए जाते हैं.

क्रिप्टोकरंसी के जरिए लेनदेन का पता करना बेहद मुश्किल, उठा रहे फायदा

क्रिप्टोकरंसी के जरिए किए गए लेनदेन का पता करना बेहद मुश्किल है. आतंकवादी इसी बात का फायदा उठाते हैं और आर्थिक लेनदेन की खबर सुरक्षा एजेंसियों को नहीं लग पाती. खास बात है कि डिजिटल करंसी की कीमतें घटती-बढ़ती रहती हैं. ऐसे में कई बार जरूरत से ज्यादा पैसा भी नई कीमतों के आधार पर हथियार के सप्लायर तक पहुंच जाता है. इसके चलते हथियार देने के बाद अतिरिक्त रकम को नगदी के रूप में आतंकियों तक पहुंचाया जाता है.

One News 18

Recent Posts

बंगा में बड़ा सड़क हादसा, बस पुल से नीचे गिरी; कंडक्टर समेत 3 की मौत

नवांशहर/बंगा: जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क…

3 weeks ago

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे सिंगर

कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क से जुड़े काफिले की एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

1 month ago

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

2 months ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

3 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

4 months ago

This website uses cookies.