Categories: JalandharPunjabVideo

जालंधर : एक ही दिन में चौथा कोरोना पॉजिटिव मामला

जालंधर

जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद  चार और पेशेंट कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। सभी को ट्रॉमा में शिफ्ट कर दिया गया है। इन्हें कोरोना के लक्षण होने के कारण आईसोलेशन में रखा गया था और दो दिन पहले ही इऩके सैंपल लिए गए थे। सेहत विभाग के अधिकारियों ने इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि कर दी है। पहले मकसूदां क्षेत्र से एक व्यक्ति, पुरानी सब्जी मंडी पटेल चौक और भैरों बाजार से एक-एक महिला पॉज़िटिव पाई गई है। उसकी उम्र 65 वर्ष है। मकसूदां का मरीज 50 वर्षीय पुरुष है जबकि पुरानी सब्जी मंडी की मरीज एक 60 वर्षीय महिला है। दोपहर बाद मकसूदां के आनंद नगर के 53 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।  और पुरानी सब्जी मंडी की एक महिला शामिल है |

जानकारी अनुसार, मकसूदां क्षेत्र के आनंद नगर में मकान नबंर 42 बी में रहने वाले 53 वर्षीय रविंदर सिंह का कोरोना पाजिटिव होना पाया गया है, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और जल्द ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों मरीजों के सम्पर्क तलाशने की कोशिश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि भैरों बाजार की महिला को संभवतः मिट्ठा बाज़ार के मरीज के संपर्क में आने से कोरोना वायरस संक्रमण हुआ है। सेहत विभाग ने मकसूदां और भैरों बाजार क्षेत्र में अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद इन क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल बना है।

सेहत विभाग के सूत्रों के अनुसार ये तीनों मामले कम्युनिटी स्प्रेड के हो सकते हैं क्योंकि इन मरीजों के बारे में पता नहीं चल पा रहा है कि ये किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए थे। तीन नए मामलों के साथ जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि तीन मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

One News 18

Recent Posts

विवादित स्वघोषित पत्रकार गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना पर एक और FIR, पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला किया दर्ज

हुचर्चित और कथित रूप से विवादित सोशल मीडिया पत्रकार (युवा सवेरा) गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना…

1 day ago

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 months ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

2 months ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

2 months ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

5 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

5 months ago

This website uses cookies.