AMERICA से डिपोर्ट होकर वापस आ रहे लोगों को लेकर,PUNJAB CM भगवंत मान की AMRITSAR AIRPORT पर PRESS MEET

0
969

आज देर रात को अमेरिका से 119 भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। जिसमें 67 पंजाब के लोग है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनका स्वागत करने के लिए अमृतसर में ही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले सारे देशवासियों को पंजाब से खाना खिला कर भेजा जाएगा। अपने देश में उनका बनता मान सम्मान किया जाएगा। वह कोई अपराधी नहीं हैं।

सी. एम मान ने बताया कि अब तक 10 एजेंटों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया जा चूका है। अब आने वाले लोगों से भी उनके एजेंट बारे जानकारी ले कर कार्यवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी पर बरसते हुए मान ने कहा कि अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से इस मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए थी। कम से कम भारत सरकार अपना जहाज अमेरिका भेजती तो अच्छा रहता। जहाज में भारतीयों से अपराधियों जैसा सलूक किया गया है।

अमरीकी सैन्य विमान को केवल अमृतसर में ही लैंड करने को मान से सुरक्षा को खतरा बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है तथा अमृतसर पाकिस्तान सीमा के साथ सटा है। विदेशी सैन्य विमान का यहाँ आना ख़तरे वाला भी हो सकता है।

अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे पंजाबियों के बारे में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन लोगों को योग्यता के आधार पर पंजाब सरकार नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगी।