जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) – रशपाल कुमार और बाबी चंद – के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान थे।

🔹 ये दोनों जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) से जुड़े थे।

🔹 वे 11 नवंबर को कियार कैंप से धरना-मरवाह स्थित एक आर्मी पोस्ट की ओर जाते समय लापता हो गए थे।
🔹 सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि उनके सर्विस हथियार भी गायब थे।
हमारे बहादुर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके साहस और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।
उनकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच चल रही है।














