Business

Rakesh Jhunjhunwala death:जानिए कौन थे राकेश झुनझुनवाला

सिर्फ पांच हजार रुपये से शेयर मार्केट में कदम रखा था और आज उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये थी

आज का दिन व्यापार और कारोबारी जगत के लिए एक बुरी खबर ले कर आया. जब दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन की खबर आई. शेयर मार्केट में बिग बुल और भारत के वारेन बफेट जैसे नाम से मशहूर शख्शियत के निधन की खबर से कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

आज के दौर में करोड़ों निवेशक उन्हें फॉलो कर रहे थे. कहा जाता है कि उनके छूते ही शेयर सोना उगलने लगते हैं. बताते चलें कि झुनझुनवाला ने सिर्फ पांच हजार रुपये से शेयर मार्केट में कदम रखा था और आज उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये थी. आइए एक नजर उनकी जिंदगी के सफर पर.

राकेश झुनझुनवाला का जन्म 5 जुलाई 1960 को मुंबई में हुआ था. राकेश झुनझुनवाला भारत से सबसे सफल निवेशकों में से एक थे. मात्र 5000 रुपये से शेयर मार्केट में कदम रखने वाले झुनझुनवाला की गिनती देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में होती थई. उनकी कामयाबी की कहानी किसी परीकथा सरीखी है. 

झुनझुनवाला ने हाल ही में अपनी एयरलाइन आकासा एयर शुरू की थी. दिलचस्प बात यह है कि टाटा ग्रुप के ही एक शेयर ने राकेश झुनझुनवाला की किस्मत बदली थी और आज वह आकासा एयर के जरिए उसी टाटा ग्रुप को टक्कर दे रहे थे. टाटा ग्रुप ने हाल में एयर इंडिया को खरीदा है. इससे पहले भी कंपनी के पास दो एयरलाइन एयर एशिया और विस्तारा है. आकासा एयर के आने से राकेश झुनझुनवाला का सीधा मुकाबला टाटा ग्रुप से हो गया था.

उनके पिता इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अधिकारी और शेयर मार्केट में निवेश करते थे. वहीं से राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार में पैसा लगाने का चस्का लगा. राकेश झुनझुनवाला ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद 1985 में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से सीए का कोर्स किया. इसके बाद उन्होंने शेयर बाजार में जाने की इच्छा जताई लेकिन उनके पिता ने इसके लिए पैसे देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले खुद पैसे कमाओ और फिर शेयर बाजार में उतरो.

राकेश झुनझुनवाला ने पहली बार 1985 में शेयर बाजार में कदम रखा. उन्होंने 5 हजार का निवेश किया और 1986 में अपना पहला मुनाफा कमाया. उन्होंने टाटा टी के शेयर 43 रुपये के भाव पर खरीदे और तीन महीने बाद 143 रुपये प्रति शेयर के भाव से बेच दिए. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 1986 से 1989 के बीच उन्होंने दो से 2.5 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. इसके बाद सेसा स्टारलिट कंपनी के एक करोड़ रुपये के चार लाख शेयर खरीदे और इस निवेश में मोटा मुनाफा कमाया.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.