COVID Latest Update

ब्लैक फंगल से बचाव संभव,रखें इन बातों का ध्यान…

मधमुेह की बीमारी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए घातक रहा है। इस बीच अब यह भी देखा जा रहा है कि स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल के कारण कोराना के ऐसे मरीजों में भी शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिन्हें पहले से मधुमेह की बीमारी नहीं है। 

 इस वजह से यदि शुगर की जांच न हो तो इससे कोरोना की बीमारी गंभीर हो सकती है। यदि मरीज कोरोना से ठीक भी हो जाए, लेकिन यदि शुगर नियंत्रित नहीं है तो आगे चलकर म्यूकरमाइकोसिस का संक्रमण हो सकता है।

संक्रमण के पहले सप्ताह में स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं

इस बाबत इंडोक्रिनालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निखिल टंडन ने कहा कि कोरोना, शुगर व स्टेरॉयड का अधिक इस्तेमाल तीनों एक साथ हो तो म्यूकरमाइकोसिस की संभावना बढ़ जाती है। कोरोना की दूसरी लहर में स्टेरॉयड का इस्तेमाल ज्यादा हुआ है। कुछ मरीजों में स्टेरॉयड देना जरूरी भी है। लेकिन इसके लिए दिशा निर्देश स्पष्ट है कि संक्रमण होने के पहले सप्ताह में स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं करना है। कब कितनी डोज दें यह भी बताया गया है। लेकिन मनमाने ढंग से इस्तेमाल से समस्या बढ़ी है।

शुगर की नियमित जांच जरूरी

यदि अस्पताल में भर्ती मरीज की पहले दिन जांच में शुगर सामान्य है और तीन दिन बाद स्टेरॉयड दी जाती है तो शुगर की मात्रा कभी भी बढ़ सकती है, इसलिए शुगर की नियमित जांच जरूरी है।

One News 18

Recent Posts

फेसबुक हुआ डाउन , दुनिया भर में हज़ारो उसेर्स को आ रही दिक्कत ! पढ़े क्या है असली वजह ?

लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत…

2 days ago

चंडीगढ़ के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड

चंडीगढ़ में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सात प्रमुख स्कूलों…

3 weeks ago

सांसद का फर्जी स्टिकर लगाकर झाड़ रहा था रौब, दिल्ली के लाडो सराय से कार जब्त

दिल्ली में एक काली एसयूवी पर फर्जी सांसद स्टिकर और झंडे के कारण सुरक्षा एजेंसियों…

3 weeks ago

जालंधर के स्कूलों को फिर मिली धमकियां , पुलिस हाई अलर्ट पर

जालंधर में एक बार स्कूल खुलते ही फिर दोबारा बम थ्रेट की धमकियां मिलनी शुरू…

4 months ago

चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट: भाजपा दफ्तर के बाहर हुआ धमाका, दूर तक गूंजी आवाज, पुलिस ने सील किया एरिया

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37…

4 months ago

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

5 months ago

This website uses cookies.