COVID Latest Update

देश में रिकवरी केस: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया 18 राज्यों में 50 हजार से भी कम हैं नए मामले..

 देश में कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 मई को रिकवरी रेट 81.7 फीसद थी, जो अब बढ़कर 85.6 फीसद हो गई है। 

पिछले 24 घंटों में रिकवरी केस

पिछले 24 घंटों में 4,22,436 कोरोना के मामले रिकवर किए गए हैं, जो देश के लिए सबसे अधिक है। कोरोना की रिकवरी में एक स्पष्ट सकारात्मक रुझान देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना के 1 लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाले 8 राज्य हैं। 10 राज्यों में 50,000 से1,00,00 के बीच सक्रिय मामलें हैं। 50,000 से कम कोरोना के सक्रिय मामलों वाले 18 राज्य हैं।

केरल में रिकवरी केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केरल में 99,651 मामलो रिकवर किए गए हैं। केवल 8 राज्य ही ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 26 राज्य ऐसे हैं जहां रिकवरी प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले मामलों से अधिक है।संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 7 मई को देश में 4,14,000 के करीब मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 2,63,000 मामले आए हैं। पिछले 2 दिनों से नए मामले 3,00,000 से कम हो गए हैं। 7 मई को आए मामलों से आज के मामले 27 फीसद कम हैं। केवल 69 फीसद मामले 8 राज्यों में हैं। 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 15 फीसद से अधिक है। 5-15 फीसद पजिटिविटी वाले 13 राज्य हैं। 1 राज्य में 5 फीसद से कम पॉजिटिविटी है। दिल्ली में साप्ताहिक पॉजिटिविटि 25 फीसद से घटकर 13.6 फीसद हो गई है।

कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए लव अग्रवाल

कोरोना के मामलों की अधिक जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि अभी देश की जनसंख्या का केवल 1.8 फीसद संक्रमण की चपेट में आया है। अमेरिका में यह 10.1 फीसद, ब्राजील में 7.3 फीसद, फ्रांस में 9 फीसद, रूस में 3.4 फीसद और इटली में 7.4 फीसद है।

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

1 day ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.