COVID Latest Update

15 से 18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन

पीएम मोदी को कहा, “कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है. और दूसरा हथियार है वैक्सिनेशन.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश को सावधान रहने की जरूरत है और सभी देशवासियों को मास्क पहनने का पालन करना चाहिए. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देश में इस वक्त एक लाख 40 हजार आईसीयू बेड हैं, जबकि ऑक्सीजन समेत 5 लाख बेड हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 141 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

उन्होंने कहा, “भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है. मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि panic नहीं करें सावधान और सतर्क रहें. मास्क और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को याद रखें.”

उन्होंने आगे कहा, “कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ाई का अब तक का अनुभव यही बताता है कि व्यक्तिगत स्तर पर सभी दिशानिर्देशों का पालन, कोरोना से मुकाबले का बहुत बड़ा हथियार है. और दूसरा हथियार है वैक्सिनेशन.”

आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 61 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है. इसी तरह, वयस्क जनसंख्या में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है.

आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और कठिन भौगोलिक स्थितियों के बीच इतना सुरक्षित वैक्सीनेशन अभियान चलाया. कईं राज्य और विशेषकर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्यों जैसे गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ने शत प्रतिशत सिंगल डोज वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है.

One News 18

Recent Posts

PUNJAB में एक और सरपंच का क़त्ल , FORTUNER में आये थे हमलावर

मोगा में सरपंच की हत्या: भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहले आ…

22 hours ago

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नैन्सी ग्रेवाल की हत्या

कनाडा के ओनटारियो प्रांत के लासाल शहर में सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी के लिए…

2 days ago

Nancy Grewal, ‘controversial’ Punjabi-origin YouTuber in Canada, brutally stabbed in LaSalle

She was rushed to hospital by Essex-Windsor Emergency Medical Services, but later succumbed to her…

2 days ago

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी

मोहाली में स्कूलों पर बम से हमला करने की धमकी स्कूल को तुरंत बंद कर…

3 weeks ago

LUDHIANA ALERT – ISI को दी एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की खुफिया जानकारी; एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के लुधियाना के हलवारा वायुसेना केंद्र की खुफिया जानकारी देश के दुश्मनों तक पहुंचाई…

4 weeks ago

This website uses cookies.